BNP NEWS DESK। KASHI SANSAD KHEL PRATIYOGITA लक्ष्मी कुंड सिथति कन्याकुमारी विद्या मंदिर इंटर कालेज में शनिवार को काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। विद्यालय स्तर पर हुए प्रतियोगिता के विजेताओं को अगले चरण के लिए भेजा गया।
KASHI SANSAD KHEL PRATIYOGITA इसमें रस्सीकूद में नंदिनी यादव प्रथम, हंसी बयान द्वितीय और संध्या चौरसिया तृतीय रहीं। शतरंज प्रतियोगिता में सोनम निगम और अनुष्का संयुक्त रूप से प्रथम, मानसी प्रजापति व जाह्नवी गुप्ता अपने ग्रुप में द्वितीय रहीं। रस्साकशी की विजेता टीम में नंदिनी यादव, दिशा बागदी, हंसी बयान, मानसी कुमारी, अनुष्का प्रजापति, संध्या कुमारी, जूही सिंह, सोनम निगम रहीं।
विजेताओं को प्रबंध समिति के अध्यक्ष अशोककान्ति चक्रवर्ती और प्रबंधक महेंद्र केसरी बनर्जी ने पुरस्कृत किया। स्वागत रेणु और आभार पूनम सिंह ने व्यक्त की।








