मंगल भवन अमंगल हारी के जयकारो से गूंजा भोले का दरबार

SHARE:

Ramcharit Manas

BNP NEWS DESK।  Ramcharit Manas श्री रामचरित मानस नवान्ह पाठ महायज्ञ समिति वाराणसी के तत्वावधान में श्री राम चरित् मानस नवान्ह पाठ भव्य शुभारम्भ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर ज्ञानवापी में हुआ।

Ramcharit Manas मानस पाठ का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष कौशलशर्मा,195 बटालियन के कमांडेंट राजेश्वर जी बालापुरकर,योगीराज विजय कुमार मिश्र,मनीष मेरोलिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

दीप प्रज्वलन के पश्चात व्यास श्रीराम कुमार जी कपुरिया के सानिध्य में 111 भूदेवो श्री राम चरित् मानस का पाठ शुरू हुआ।
सभी भुदेवो का स्वागत संस्था के मन्त्री राकेश अग्रवाल माला पहनाकर किया।

इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री अशोक जी अग्रवाल द्वारा सपत्निक श्री राम दरबार कि प्राण प्रतिष्ठा कि गयी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महेन्द्र शर्मा,रघुदेव अग्रवाल,सजय प्रहलादका,राहुल शर्मा,विनोद लोहिया,मनीष गिनोडिया,विमल त्रिपाठी, देव मनोज अग्रवाल, अशोक सरार्फ,विजय मिश्रा,श्रवण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

 

 

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें