BNP NEWS DESK। Shree shree siddhi kali mata aashram श्री श्री श्री सिद्धि काली माता आश्रम द्वारा प्रतिवर्ष आश्रम के प्रांगण मे दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिसमें कला ,भजन नृत्य सामान्य जान ,रूप सज्जा ,मेहंदी सुलेख , जो जीता वही सिकंदर ,शंख वादन एवं उलू ध्वनि में विभिन्न विद्यालयों के 300 से भी अधिक छात्र छात्राएं हिस्सा लेते है। इस वर्ष यह प्रतियोगिता 27 अक्टूबर से शुरू होकर 1 नवंबर तक चलेगी।
Shree shree siddhi kali mata aashram कार्यक्रम अधिशासी अनुपम मुखर्जी एवं सहायक अधिशासी विनीता मुखर्जी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य इन सभी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र छात्राओं के प्रतिभा को सराहना है।
प्रतियोगिता प्रभारी आराधना चक्रवर्ती व कृष्ण आचार्य ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी को संस्था के द्वारा पुरस्कृत किया जाता है तथा उनके लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की जाती है। पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दीपावली महोत्सव का समापन 3 नवंबर को होगा।
सिद्धि काली माता आश्रम दशाश्वमेध के ख़लिशपुरा क्षेत्र में स्थित है। यहां दीपावली की रात मां काली की पूजा पूरे विधि विधान से होती है और भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाता है।
संस्था के अध्यक्ष काशी नाथ मुखर्जी ने बताया कि भक्तजनों के दर्शन पूजन के लिए सिद्धि काली माता आश्रम वर्ष में दो बार खुलता है।यहां दर्शन पूजन करने के लिए दूर दूर से भक्त गण आते है।लोगो का मानना है कि यह दर्शन पूजन मात्र से सबकी मनोकामना पूर्ण होती है। इस वर्ष मां काली की पूजा 31 अक्टूबर को रात्रि 7 बजे से प्रारंभ होकर देर रात तक चलेगा तत्पश्चात भक्त गणों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।








