• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Friday, June 5, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home अपराध

वृद्ध महिला को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर साढ़े 32 लाख की साइबर ठगी

गिरफ्तारी का डर दिखाकर साइबर ठगों ने बैंक खाते में ट्रांसफर कराए रुपये

BNPNEWS by BNPNEWS
October 23, 2024
in अपराध
Reading Time: 1 min read
0
digital arrest

साफ्टवेयर इंजीनियर को 'डिजिटल अरेस्ट' कर 11.8 करोड़ की ठगी

808
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।   digital arrest पुलिस और मीडिया के तमाम प्रयास के बाद भी डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी के मामले रुक नहीं रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने हुकुलगंज स्थित चंद्रा रेजिडेंसी में अपने फ्लैट में अकेले रहने वालीं 67 वर्षीय नीना कौर को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 32.40 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने नीना को भयभीत करने के लिए वाट्सएप पर गिरफ्तारी वारंट आदि भी भेजा था। इस मामले में साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

15 अक्टूबर की दोपहर उनके मोबाइल फोन पर वाट्सएप काल आई

digital arrest  नीना ने तहरीर में बताया कि 15 अक्टूबर की दोपहर उनके मोबाइल फोन पर वाट्सएप काल आई। फोन करने वाला पुलिस वर्दी में था। उसने खुद को मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन का पुलिस अधिकारी सुनील कुमार बताया। कहा कि उनके नाम से अवैध पार्सल सिंगापुर कूरियर किया गया है। उसमें नशीला पदार्थ, फर्जी पासपोर्ट और एटीएम कार्ड है। कूरियर को सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ लिया है और जांच में उनका नाम आने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

उसने गिरफ्तारी वारंट भेजकर दो दिनों में मुंबई आने का आदेश दिया। इसके बाद सीबीआइ अधिकारी बताते हुए अनिल यादव नाम के व्यक्ति के पास काल ट्रांसफर कर दी। अनिल यादव ने चेतावनी दी कि इस मामले में किसी को बताया तो जान को खतरा हो सकता है। गिरफ्तार से बचने के लिए संपत्ति की जानकारी मांगी तो नीना ने फ्लैट, कार व एसबीआइ के खाते में 32 लाख 40 हजार रुपये होने की जानकारी दी।

अनिल यादव ने गिरफ्तारी रुकवाने के नाम पर खाते में रखा रुपया अपने बताए बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा। बुरी तरह भयभीत नीना बैंक गईं और बताए बैंक खाते में आरटीजीएस के जरिये 32 लाख 40 हजार रुपये भेज दिए। थोड़ी देर बाद मोबाइल फोन पर ट्रांजेक्शन फेल होने का मैसेज आया। साइबर ठगों ने नीना को फोन करके खूब डराया-धमकाया और रुपये भेजने के लिए दूसरा बैंक खाता बताया। नीना फिर बैंक गईं और रुपये ट्रांसफर कर दिए।

फोन करने वालों ने आश्वासन दिया था कि रुपये 24 घंटे में वापस आ जाएंगे, जो नहीं आए। इसके बाद नीना ने नागपुर में रहने वाले अपने बेटे को इसकी जानकारी दी। साइबर ठगों ने सबसे पहले रुपये यस बैंक के तिनसुकिया ब्रांच के खाते में ट्रांसफर कराया। पुलिस के अनुसार ये रुपये देश के 200 बैंक खातों में भेज दिए गए। नीना के पति का निधन हो चुका है और उनका दूसरा बेटा दुबई में रहता है। पैतृक संपत्ति से मिले रुपयों के अलावा बेटों ने मां के खाते में रुपये डाल रखे थे।

The Review

digital arrest

पुलिस और मीडिया के तमाम प्रयास के बाद भी डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगी के मामले रुक नहीं रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने हुकुलगंज स्थित चंद्रा रेजिडेंसी में अपने फ्लैट में अकेले रहने वालीं 67 वर्षीय नीना कौर को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 32.40 लाख रुपये ठग लिए।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

raped in bareli
अपराध

वाराणसी की नाबालिग छात्रा को मुजाहिद ने फंसाया

May 16, 2026
Honour killing
अपराध

प्रेमिका ने प्रेमी के शव से रचाई शादी

December 1, 2025
Human Trafficking
अपराध

मानव तस्करी में दोषी करार दो महिला समेत सात अभियुक्तों को उम्र कैद

November 24, 2025
Next Post
Dipawali mahotsav 

श्री श्री सिद्धि काली माता आश्रम में दीपावली महोत्सव का आगाज

Mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025 में स्पीड बोट और मिनी क्रूज से मिनटों में संगम पहुंच सकेंगे श्रद्धालु

Swaminarayan Temple

स्वामीनारायण मंदिर में 31 को मनाई जाएगी दीपावली

Discussion about this post

Recommended

modi model

छत्तीसगढ़ में गरीबों का पैसा लूटने वालों को भेजेंगे जेल : पीएम मोदी

gynecology conference

स्त्री रोगों के दूरबीन से ऑपरेशन पर मंथन करेंगे देश-विदेश के स्त्री रोग विशेषज्ञ

board exam

साल में दो बार होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा

Shyam Mandal

लीलाधर की सजी अलौकिक झांकी

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

दो माह में बनारस देश का पहला होगा गार्वेज फ्री सिटी

जेष्ठ माह के चौथे बढ़े मंगलवार को मनसापूरण हनुमान श्रृंगार

गंगा दशहरा पर गंगा के अविरल-निर्मल स्‍वरुप के लिए किया आवाह्न

हिमाचल में हिमपात, वर्षा व ओलावृष्टि से तापमान में 11.7 डिग्री तक गिरावट

Trending

madhyamik shiksha parishad
News

यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार

by BNPNEWS
June 1, 2026
0

BNP NEWS DESK। madhyamik shiksha parishad  माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026...

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन

June 2, 2026
Birds Find Shelter

बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

June 1, 2026
Biomining

करसड़ा में कूड़े के पहाड़ से जल्द मिलेगी मुक्ति,

May 26, 2026
Shri Kashi Vishwanath Dham

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में एआइ युक्त सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

May 26, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला मेडल व 21,000 का पुरस्कार
  • सुषमा जोशी मेमोरियल ओपन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में तेजस्व बने चैंपियन
  • बेजुबानों पक्षियों को मिली ‘नगर निगम की छाया

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?