वाराणसी में रेलवे का वरिष्ठ मंडलीय अभियंता दो लाख घूस लेते गिरफ्तार

SHARE:

North Eastern Railway Varanasi

BNP NEWS POST।  North Eastern Railway Varanasi सीबीआई ने पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के वरिष्ठ मंडलीय अभियंता सत्यम कुमार सिंह को दो लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने अभियंता के आवास व अन्य ठिकानों पर छापेमारी भी की।

North Eastern Railway Varanasi सीबीआइ ने संपत्तियों के कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है।

रेलवे ट्रैक के रखरखाव से जुड़े दो टेंडर हासिल किए

गोरखपुर निवासी राजपूताना शक्ति इंटरनेशनल फर्म के संचालक महेन्द्र कुमार सिंह ने रेलवे में चार करोड़ रुपये का ठेका लिया है।
उन्होंने 25 जुलाई को पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी कार्यालय से थावे से छपरा तक के रेलवे ट्रैक के रखरखाव से जुड़े दो टेंडर हासिल किए थे जिसका स्वीकृति पत्र (लेटर आफ एक्सेप्टेंस) भी जारी हो चुका है। North Eastern Railway Varanasi

महेन्द्र सिंह ने सीबीआइ से शिकायत की थी टेंडर को लेकर वरिष्ठ मंडलीय अभियंता दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रकम न देने पर उन्हें काम में बाधा डालने व भविष्य में बिलों को पास न किए जाने की धमकी दी जा रही थी।

सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने दो लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया

सीबीआई लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने आरंभिक जांच के बाद अपना जाल बिछाया और मंगलवार को वाराणसी स्थित कार्यालय से सत्यम कुमार सिंह को दो लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

आय से अधिक संपत्ति की  जांच

सीबीआई ने आरोपित के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अब आय से अधिक संपत्ति की भी जांच होगी। मामले में कुछ अन्य अभियंताओं व कर्मचारियों की भी भूमिका जांच के घेरे में है।

सीबीआई ने आरोपित को लखनऊ लाकर उससे लंबी पूछताछ की। उसे बुधवार को विशेष न्यायाधीश, सीबीआई की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपित अभियंता को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather