सोमनाथ मंदिर के पास से 320 करोड़ रुपये की भूमि से हटाया गया कब्रिस्तान और मस्जिद

SHARE:

Somnath Temple

BNP NEWS POST।  Somnath Temple गुजरात सरकार ने गीर सोमनाथ जिले में स्थित ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर के पीछे 320 करोड़ रुपये मूल्य की 102 एकड़ भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया है। मंदिर के पीछे की इस सरकारी जमीन पर कब्जा कर मस्जिद, कब्रिस्तान, मुसाफिर खाना समेत 40 से अधिक कमरों का निर्माण कर लिया गया था।

Somnath Temple गुजरात के विभिन्न शहरों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए राज्य सरकार बीते एक साल से अभियान चला रही है। द्वारिका, गीर सोमनाथ, अंबाजी के अलावा अन्य कई बड़े शहरों के स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त किया जा रहा है। शनिवार तड़के सोमनाथ मंदिर के पीछे अतिक्रमण हटाने लिए प्रशासन बड़ी संख्या में बुल्डोजर, ट्रैक्टर, डंपर लेकर पहुंचा और करीब 102 एकड़ भूमि को मुक्त कराया।

इस बीच अतिक्रमण अभियान के खिलाफ हाई कोर्ट में एक याचिका लगाई गई है। इसमें कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। वर्ष 1903 से यहां के रिकार्ड में कब्रिस्तान था। 1947 में उनको इसका कब्जा सौंपा गया था। राज्य सरकार की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार -रविवार को चुना गया, जबकि अवकाश के दिनों में कोई काम नहीं होता।

उधर, सरकारी वकील ने बताया कि अक्टूबर 2023 से गीर सोमनाथ में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया जा रहा है। सोमनाथ मंदिर के पीछे अतिक्रमण हटाने के लिए पांच सितंबर 2024 को नोटिस दिया गया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather