बलुआ घाट पर गुंबद की छत गिरने से मजदूर की मौत

SHARE:

dome roof

BNP NEWS DESK।  dome roof रामनगर बलुआ घाट पर बने गुंबद की छत गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर में घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। संयोग अच्छा था कि बारिश बंद होने के साथ लोग बाहर निकल गए थे अन्यथा 15 से अधिक लोग मलबे की चपेट में आ सकते थे।

dome roof  घटना से नाराज मृतक के स्वजन संग क्षेत्रीय लोगों ने 10.50 करोड़ की योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। यहां 132 मीटर लंबे पक्के घाट का निर्माण कार्य चल रहा है। इसकी जांच कराने की मांग की। स्वजन ने कार्यदायी संस्था जेपी कंस्ट्रक्शन के ओमप्रकाश पांडेय के खिलाफ रामनगर थाने में तहरीर दी।

पर्यटन को बढ़ावा देने और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए गंगा किनारे के प्रमुख घाटों को पक्का कराया जा रहा

 

यूपीपीसीएल को भी मुकदमा कराने का निर्देश दिया गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने और दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए गंगा किनारे के प्रमुख घाटों को पक्का कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने मई 2023 में इसका वर्चुअल शिलान्यास किया था। पर्यटन विभाग ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को जिम्मेदारी सौंपी है।

योजना में भ्रष्टाचार होने पर सवाल

 

काम शुरू होने के साथ ही योजना में भ्रष्टाचार होने पर सवाल उठने लगे थे। अधिकारी नजरअंदाज करते रहे और एक मजदूर की जान चली गई। चंदौली के अलीनगर के परोरवा गांव के मेवालाल (57) बलुआघाट पर हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। बारिश से बचने के लिए गुंबद के नीचे चले गए लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि भ्रष्टाचार की छत उनकी मौत का इंतजार कर रही है।

पास के भाईलाल का कुत्ता भी बैठा था, वह भी चपेट में आ गया जिसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी कोतवाली डा. ईशान सोनी के साथ ही आदमपुर, कोतवाली और रामनगर के प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। मेवालाल के दो पुत्र दशमी व राजन हैं। पत्नी लक्ष्मीना का रोने से बुरा हाल हो गया था।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather