• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश यूपी

ब‍ल‍िया में ट्रकों से वसूली कर रहे दो पुलिसकर्मी समेत 16 दलाल गिरफ्तार

नरही थानाध्यक्ष सहित कोरंटाडीह चौकी निलंबित

BNPNEWS by BNPNEWS
July 25, 2024
in यूपी
Reading Time: 1 min read
0
recovery from trucks

ब‍ल‍िया में ट्रकों से वसूली कर रहे दो पुलिसकर्मी समेत 16 दलाल गिरफ्तार

584
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP news desk । recovery from trucks ट्रकों से पुलिस की अवैध वसूली की शिकायत पर सीएम की सख्ती के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआइजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण खुद एक ट्रक में सवार हुए और उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमा पर बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर बुधवार को आधी रात बाद करीब डेढ़ बजे औचक छापेमारी की। दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने मौके पर ट्रकों से वसूली करते हुए आरक्षी हरदयाल व सतीश गुप्ता समेत 16 दलालों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन सिपाही भाग निकले।

16 दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया

recovery from trucks  निरीक्षक सुशील कुमार की तहरीर पर नरही थानाध्यक्ष पन्नेलाल और कोरंटाडीह के चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर सहित सात पुलिसकर्मियों के अलावा 16 दलालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दलालों को भी पुलिस की शह पर वसूली में लगाया गया था। अवैध वसूली के आरोप में थानाध्यक्ष पन्नेलाल सहित पूरी कोरंटाडीह चौकी को निलंबित कर दिया गया है। मौके से 37,500 रुपये नकद और 14 बाइक के अलावा 25 मोबाइल भी बरामद किए गए।

इस प्रकरण की जांच आजमगढ़ एसपी हेमराज मीना को सौंपी गई है। पहली बार ऐसी छापेमारी की सूचना पर जिलेभर के थानों में अफरातफरी मची रही। थानाध्यक्ष पन्नेलाल का आवास भी सील कर दिया गया है। थानाध्यक्ष फिलहाल परिदृश्य से लापता हैं। हालांकि कुछ सिपाहियों का कहना है कि वह कार्यालयीय कार्य से गोरखपुर गए हैं। recovery from trucks

भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए खुद एडीजी और उन्होंने पहले रेकी की

भरौली में छापेमारी के बाद डीआइजी वैभव कृष्ण ने बताया कि एडीजी को शिकायत मिल रही थी कि भरौली में बिहार से बालू, कोयला आदि लेकर आने वाले ट्रकों से पुलिस वसूली करती है। भ्रष्ट पुलिसकर्मियों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए खुद एडीजी और उन्होंने पहले रेकी की। इसके बाद योजना बनाकर छापेमारी की। डीआइजी ने बताया कि यहां से प्रतिदिन एक हजार ट्रक होकर गुजरते हैं और हर ट्रक से 500-500 रुपये की वसूली की जा रही थी। छापेमारी के समय पहले दो सिपाही गिरफ्तार किए गए। recovery from trucks

इसके बाद दलालों को दबोचा गया। इसके पश्चात जब टीम कोरंटाडीह चौकी पहुंची तो वहां भी वसूली की जा रही थी। यहां से एक सिपाही और एक दलाल फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस तरह की छापेमारी चलती रहेगी। 500-500 रुपये प्रति ट्रक वसूली के हिसाब से प्रतिमाह यहां डेढ़ करोड़ रुपये और सालाना 18 करोड़ रुपये की वसूली होती थी। बताया जा रहा है कि इसका बड़ा हिस्सा बिहार पुलिस के थानों को भी जाता था।

एडीजी और डीआइजी ने पहले ट्रक में बैठकर की रेकी

एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआइजी वैभव कृष्ण बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ही बक्सर पहुंच गए थे। यहां से सादे कपड़ों में ट्रक पर सवार होकर भरौली आए। भरौली चौराहे के पास देखा कि ट्रकों की लंबी कतार लगी हुई है। तीन पुलिसकर्मी कुर्सी पर बैठे थे और एक वसूली कर रहा था। इसके बाद दोनों अधिकारी कोरंटाडीह चौकी के पास गए। यहां भी वसूली चल रही थी। कुछ दूर जाने के बाद ट्रक मोड़कर फिर बक्सर गए। दोनों अधिकारियों ने छापेमारी की योजना बनाई और फिर भरौली लौटे।

 

छापेमारी को बनाई थीं तीन टीमें, प्रयोग किए वाराणसी, लखनऊ व प्रयागराज नंबर के वाहन

एडीजी ने बक्सर में तीन पुलिस टीमें बनाईं। पहली टीम में डीआइजी, निरीक्षक सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, राम सेवक, अभिषेक कुमार यादव और चालक गोरखनाथ, द्वितीय टीम में निरीक्षक अब्दुल वहीद, उप निरीक्षक अंबिका प्रसाद, रविकांत साहू, मनीष यादव, शरद मिश्र तथा तीसरी टीम में शिवमिलन, राजेश यादव, राव वीरेंद्र यादव, रजनीकांत, विवेक रंजन शामिल थे। टीम में प्रयोग किए गए वाहन वाराणसी, प्रयागराज व लखनऊ के नंबर वाले थे।

 

रात एक बजे से शुरू हुआ था आपरेशन

डीआइजी के नेतृत्व में तीनों टीम बुधवार की रात लगभग एक बजे भरौली पहुंची। इसके बाद करीब 1.30 बजे एडीजी पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर आपरेशन शुरू किया गया। टीम ने देखा कि दलाल और पुलिसकर्मियों द्वारा धमकाकर ट्रकों से वसूली की जा रही थी। दबिश के समय सबसे पहले आरक्षी हरदयाल को रंगेहाथ पकड़ लिया गया जबकि मौके से पुलिसकर्मी विष्णु यादव, दीपक मिश्र और बलराम सिंह फरार हो गए। इसके बाद बारी-बारी से दलालों को गिरफ्तार कर पास में स्थित मंदिर पर ले जाया गया। यहां पर पूछताछ की गई।

इनके खिलाफ दर्ज किया गया है मुकदमा

थानाध्यक्ष नरही पन्ने लाल, चौकी प्रभारी राजेश कुमार प्रभाकर, आरक्षी दीपक मिश्र, आरक्षी बलराम सिंह, हेड कांस्टेबल विष्णु यादव और आरक्षी सतीश गुप्ता, आरक्षी हरदयाल के अलावा दलाल रविशंकर यादव निवासी भरौली, विवेक शर्मा, जितेश चौधरी, वीरेंद्र राय, सोनू सिंह, अजय कुमार पांडेय, वीरेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, रमाशंकर चौधरी, जवाहिर यादव, धर्मेंद्र यादव, विकास राय, हरेंद्र यादव, सलाम अंसारी, आनंद कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार आदि स्थानीय के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

The Review

recovery from trucks

ट्रकों से पुलिस की अवैध वसूली की शिकायत पर सीएम की सख्ती के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी पीयूष मोर्डिया और डीआइजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण खुद एक ट्रक में सवार हुए और उत्तर प्रदेश व बिहार की सीमा पर बलिया के नरही थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर बुधवार को आधी रात बाद करीब डेढ़ बजे औचक छापेमारी की।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Vindhyavasini
यूपी

मां विंध्यवासिनी के धाम में अब क्यूआर कोड स्कैन कर दान

July 2, 2026
CM Yogi
News

योगी ने कहा, कार्रवाई नहीं हुई की तो एक दिन में 150 से ज्यादा अधिकारियों को कर दूंगा निलंबित

June 17, 2026
Electric Crices
यूपी

यूपी में पांच दिनों में छह बिजली इकाइयों से उत्पादन बंद

June 11, 2026
Next Post
police recruitment exam

यूपी में अगले माह होगी 60,244 पदों पर पुलिस भर्ती परीक्षा

kamala harris

ओबामा दंपती का कमला हैरिस को समर्थन

olympic ceremony

ओलिंपिक समारोह से पहले फ्रांस के ट्रेन नेटवर्क पर बड़ा हमला

Discussion about this post

Recommended

Akhilesh Yadav

सपा मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद डिंपल और धर्मेंद्र के नाम की चर्चा

4 years ago
murder in mainpuri

गाजीपुर में घरेलू कलह में पत्नी और बच्चों की हत्याकर फांसी पर झूल गया मैकेनिक

4 years ago
Sri Lanka Crisis

श्रीलंका में प्रदर्शन जारी, राष्ट्रपति भवन में मिला सीक्रेट बंकर

4 years ago
Census 2027

आज से स्वगणना शुरू, घर बैठे भरें जनगणना फार्म

3 months ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?