• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home खेल

यशस्वी-शुभमन की जोड़ी ने दिलाई अजेय बढ़त

चौथे टी-20 मैच में जिंबाब्वे को 10 विकेट से रौंदा, पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे भारत

BNPNEWS by BNPNEWS
July 13, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
india zimbabwe T20

यशस्वी-शुभमन की जोड़ी ने दिलाई अजेय बढ़त

1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  india zimbabwe T20 यशस्वी जायसवाल (93*) की विस्फोटक पारी और कप्तान शुभमन गिल (58*) के संयम की बदौलत भारत की युवा टीम ने जिंबाब्वे को चौथे टी-20 मुकाबले में 10 विकेट से रौंदकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी।

यह दूसरा अवसर है, जब भारतीय टीम ने जिंब्बावे को 10 विकेट से हराया है। इससे पहले 2016 में इसी मैदान पर भारत ने इसी अंतर से जीत दर्ज की थी। जायसवाल और शुभमन की पारी एकदम विपरीत थी, जहां यशस्वी ने अपनी पारी के दौरान आक्रामक रुख अपनाया तो कप्तान ने दूसरे छोर से उनका पूरा साथ दिया और दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 153 रन का लक्ष्य केवल 15.2 ओवर में हासिल कर लिया।

इस मुकाबले में भारतीय ओपनिंग जोड़ी ने पूरी तरह से जिंबाब्वे के गेंदबाजों को मैच से बाहर रखा। पिच से मिले अच्छी उछाल ने लक्ष्य को और आसान बना दिया था, जिस पर यशस्वी ने मैदान के चारों ओर शाट लगाए। टी-20 विश्व कप में बेंच पर बैठने वाले यशस्वी ने 53 गेंदों की पारी में 13 चौके और दो छक्के लगाए।

गिल ने संयम से खेलते हुए 39 गेंद की नाबाद पारी के दौरान छह चौके और दो छक्के जड़े। यशस्वी का मेहमान टीम के कप्तान सिकंदर रजा पर बैक-ड्राइव शाट बेहद शानदार था और रिचर्ड नगारवा पर लगाया गया छक्का भी उतना ही बेहतरीन था। जिंबाब्वे की तेज गेंदबाजों की खामियों का पूरा फायदा उठाते हुए जायसवाल ने नौ चौकों से अपना अर्धशतक पूरा किया जबकि तब शुभमन 15 रन पर ही थे। रजा के पास इन दोनों के चौकों छक्कों को रोकने का कोई विकल्प नहीं था।

बस सवाल था कि यशस्वी अपना शतक पूरा कर पाएंगे या नहीं या फिर गिल अपना अर्धशतक बना पाएंगे। गिल ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे यशस्वी के पास शतक पूरा करने के लिए रन नहीं बचे, लेकिन उन्होंने पुल शाट के साथ मैच समाप्त किया। दोनों के बीच 156 रन की साझेदारी हुई, जो टी-20 में भारत की ओर से लक्ष्य का पीछा करते हुए किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है।

सबसे बड़ी साझेदारी भी इन्हीं दोनों के नाम है, जब 2023 में इस जोड़ी ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध 165 रन जोड़े थे।
जिंबाब्वे को उसकी आरंभिक जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी थी, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने निराश किया। कप्तान सिकंदर रजा 28 गेंदों पर 48 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। भारत की ओर से खलील अहमद ने दो, तुषार, वाशिंगटन सुंदर, अभिषेक शर्मा और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।

 

लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए)

रन, बल्लेबाज, बनाम, स्थान, वर्ष

165, यशस्वी व गिल, वेस्टइंडीज, लाडरहिल, 2023
156*, यशस्वी व गिल, जिंबाब्वे, हरारे, 2024
130, शिखर व पंत, वेस्टइंडीज, चेन्नई, 2018
123, रोहित व केएल राहुल, इंग्लैंड, ओल्ड ट्रेफर्ड, 2018
स्कोर बोर्ड : भारत बनाम जिंबाब्वे

टास : भारत (गेंदबाजी)

परिणाम : भारत 10 विकेट से जीता

जिंबाब्वे : 152/7 (20 ओवर)

रन, गेंद, 4/6
मधेवेरे का. रिंकू बो. शिवम 25, 24, 4/0
मरुमानी का. रिंकू बो. अभिषेक 32, 31, 3/0
बेनेट का. यशस्वी बो. सुंदर 09, 14, 0/0
सिंकदर का. गिल बो. तुषार 46, 28, 2/3
जोनाथन रन आउट 03, 03, 0/0
मेयर्स का. एंड बो. खलील 12, 13, 0/0
मदांडे का. रिंकू बो. खलील 07, 05, 1/0
अकरम अविजित 04, 03, 0/0
अतिरिक्त : 14 (नोबा-1, लेबा-5, वा-8)
विकेटपतन : 1-63 (मरुमनी, 8.4), 2-67 (मधेवेरे, 9.6), 3-92 (बेनेट, 13.4), 4-96 (जोनाथन, 14.4), 5-141 (सिकंदर, 18.3), 6-147 (मेयर्स, 19.1), 7-152 (19.6)
गेंदबाजी
खलील 4-0-32-2
तुषार 3-0-30-1
बिश्नोई 4-0-22-0
वाशिंगटन 4-0-32-1
अभिषेक 3-0-20-1
दुबे 2-0-11-1

भारत: 156/0 (15.2 ओवर)

रन, गेंद, 4/6
जायसवाल अविजित 93, 53, 13/2
शुभमन अविजित 58, 39, 6/2
अतिरिक्त : 5 (वा-5)
गेंदबाजी
नगारवा 3-0-27-0
मुजरबानी 3.2-0-25-0
चतारा 2-0-23-0
अकरम 4-0-41-0
रजा 2-0-24-0
बेनेट 1-0-16-0

The Review

india zimbabwe T20

यशस्वी जायसवाल (93*) की विस्फोटक पारी और कप्तान शुभमन गिल (58*) के संयम की बदौलत भारत की युवा टीम ने जिंबाब्वे को चौथे टी-20 मुकाबले में 10 विकेट से रौंदकर पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cricketer Akash Deep
खेल

अक्षिता के साथ परिणय सूत्र में बंधे क्रिकेटर आकाशदीप

June 25, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

FIFA World Cup 2026 में सबसे छोटा देश कुरासाओ

June 16, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया

June 11, 2026
Next Post
donald trump

हत्या के प्रयास पर बोले ट्रंप, 'मैं तो मर गया होता'

euro 2024

युवा स्पेन ने तोड़ा इंग्लैंड का सपना

bhojashala 

भोजशाला के वैज्ञानिक सर्वेक्षण के खिलाफ याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट सहमत

Discussion about this post

Recommended

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन वाराणसी की कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर के चौधरी की अध्यक्षता में मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में संपन्न हुई।

18-19 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म एक्सपो 2025 वाराणसी में

8 months ago
12 से 18 साल के बच्‍चों को लगाई जाएगी कोविड रोधी वैक्‍सीन, ड्रग कंट्रोलर जनरल आफ इंडिया की मंजूरी

वैक्सीनेशन : 10 अप्रैल से 18 साल से ऊपर वालों को भी लगेगी प्रीकॉशन डोज

4 years ago
Sourav Ganguly

सौरव गांगुली को मिली अब इन तीन टीमों की जिम्‍मेदारी

Varanasi Municipal Corporation

पचास टेबल पर वार्डवार वोटों की होगी गिनती और मिलेंगे परिणाम

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?