• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home खेल

भारत ने बनाया महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम ने पहली पारी छह विकेट पर 603 रन बनाकर घोषित की

BNPNEWS by BNPNEWS
June 29, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
0
  womens test cricket

भारत ने बनाया महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर

1.9k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK।  womens test cricket हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए छह विकेट पर 603 रन पर पहली पारी घोषित की। इसके बाद मारिजाने कैप और सुने लुस की अर्धशतकीय पारियों की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में स्टंप तक चार विकेट पर 236 रन बना लिए थे।

मेजबान टीम ने शुक्रवार को कई रिकार्ड तोड़ने के बाद शनिवार को चार विकेट पर 525 रन के स्कोर से खेलना शुरू किया। अपना पांचवां टेस्ट खेल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने लंबे प्रारूप में अपना पहला अर्धशतक बनाया और 115 गेंद में 69 रन की पारी खेली जबकि रिचा घोष ने भी भारत का दबदबा जारी रखते हुए करियर की सर्वश्रेष्ठ 86 रन की पारी खेली।

इन दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 143 रन की साझेदारी निभाई। भारत ने 576 रन बनाते ही महिला टेस्ट क्रिकेट में आस्ट्रेलिया द्वारा बनाया पिछला नौ विकेट पर 575 रन का सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकार्ड भी ध्वस्त कर दिया।

हरमनप्रीत के टुमी सेखुखुने की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होते ही 593 रन पर यह साझेदारी टूट गई। इसके 10 रन बाद ही रिचा भी नोनकुलुलेको मलाबा की गेंद पर पगबाधा आउट हो गयी और भारतीय कप्तान ने पारी घोषित कर दी।

दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष क्रम ने भी शानदार जज्बा दिखाते हुए पारी की शुरुआत की, जिसमें सुने लुस (65 रन) और मारिजाने (अविजित 69 रन) की अर्धशतकीय पारियों से स्टंप तक चार विकेट पर 236 बनाने में मदद की। अब टीम भारत से 367 रन से पिछड़ रही है। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेल्मी टकर सबसे सफल गेंदबाज रही, जिन्होंने 141 रन देकर दो विकेट झटके जबकि मसाबाटा क्लास सबसे फिकायती रहीं।

एलबीडब्ल्यू आउट कर 33 रन पर पहला झटका

दक्षिण अफ्रीका ने बल्ले से अच्छी शुरूआत करते हुए लंच ब्रेक तक बिना विकेट गंवाए 29 रन बना लिए थे। लेकिन स्नेह राणा ने दक्षिण अफ्रीकी कप्तान लौरा वुलवार्ट (20) को एलबीडब्ल्यू आउट कर 33 रन पर पहला झटका दिया। फिर एनेके बाश का साथ निभाने लुस उतरीं। इस जोड़ी ने बल्लेबाजों के मुफीद विकेट का पूरा फायदा उठाया और दूसरे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी निभायी। राणा ने ही इस भागीदारी का अंत किया जब बाश उनकी गेंद पर दीप्ति शर्मा को कैच दे बैठीं।

अब कैप और लुस क्रीज पर थीं। दक्षिण अफ्रीका ने चाय ब्रेक तक दो विकेट गंवाकर 106 रन बनाए। अंतिम सत्र में दोनों बल्लेबाजों ने अपने अर्धशतक पूरे करते हुए 93 रन की साझेदारी की जिसका अंत दीप्ति शर्मा ने लुस को एलबीडब्ल्यू आउट कर किया। इससे स्कोर तीन विकेट पर 189 रन हो गया।

यह दक्षिण अफ्रीका की इस प्रारूप में तीसरे विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी भी है। नौ गेंद बाद डेल्मी टकर खाता भी नहीं खोल सकीं और राणा की गेंद का शिकार हुई। काप और नाडिने डि क्लर्क ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए स्टंप तक नाबाद 38 रन की साझेदारी निभा ली थी। भारत के लिए राणा ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए 61 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि दीप्ति शर्मा ने 40 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

 

संक्षिप्त स्कोर

भारत : पहली पारी 603/6 घोषित
द. अफ्रीका : पहली पारी 236/4 (72 ओवर)
मारिजाने कैप : 69*, सुने लुस 65
स्नेह राणा 3/61, दीप्ति 1/60

The Review

  womens test cricket

हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए छह विकेट पर 603 रन पर पहली पारी घोषित की।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Cricketer Akash Deep
खेल

अक्षिता के साथ परिणय सूत्र में बंधे क्रिकेटर आकाशदीप

June 25, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

FIFA World Cup 2026 में सबसे छोटा देश कुरासाओ

June 16, 2026
FIFA World Cup 2026
खेल

आज से हर गोल पर झूमेगी दुनिया

June 11, 2026
Next Post
municipal executive

नगर निगम कार्यकारिणी के सभी छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

stock market

पहली बार 80 हजार को छूकर लौटा सेंसेक्स

ब्रिटेन में मतदान : पीएम ऋषि सुनक को मिल रही तगड़ी चुनौती

ब्रिटेन में मतदान : पीएम ऋषि सुनक को मिल रही तगड़ी चुनौती

Discussion about this post

Recommended

Badrinath Dham

बदरीनाथ धाम में नीलकंठ पर्वत पर टूटा हिमखंड

वाराणसी की आठ सीटों पर 58.80 प्रतिशत मतदान

वाराणसी की आठ सीटों पर 58.80 प्रतिशत मतदान

4 years ago
parade of planets

नव वर्ष 2023 बेहद परिवर्तनकारी

Bhartendu Harishchandra

बाबू भारतेंदु हरिश्चंद्र के साह‍ित्‍य का डिजिटल आर्काइव से होगी पारदर्शिता

1 year ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?