पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हादसे में जिंदा जला कोलकाता का कारोबारी

SHARE:

road accident

BNP NWS DESK़।  road accident आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र के रैदागांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के स्टोन नंबर 197.2 पर शुक्रवार की दोपहर ट्रक के धक्के से बाइक में आग लग गई। इस हादसे में आग का गोला बना बाइक सवार कोलकाता के फूलबगान निवासी 20 वर्षीय एपी घोष जिंदा जल गया। वह साथियों के साथ घूमने के लिए कोलकाता से दिल्ली जा रहा था। उसके दो साथी कार में आगे-आगे चल रहे

road accident  अरका पर्व घोष कोलकाता में बनियान की फैक्ट्री चलता था। वह अपने मित्र रिशफ और ज्वाय पांजा के साथ दिल्ली घूमने के लिए गुरुवार को कोलकाता से निकला था। उसके यह दोनों दोस्त कार पर सवार थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की दोपहर पवई थाना क्षेत्र के रैदापुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने राइडर बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक दूर तक करीब 25 मीटर तक घसीटती रही और देखते ही देखते वह आग का गोला बन गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला।

सूचना पर यूपीडा के कर्मचारी व पुलिस पहुंच गई

 

हादसे के कारण अन्य वाहन चालक रुक गए। सूचना पर यूपीडा के कर्मचारी व पुलिस पहुंच गई। उधर, बाइक सवार युवक के मित्र कार सवार आगे निकल गए थे। वह अरका पर्व घोष को आता न देख मोबाइल पर फोन किए। रिसीव न होने पर कार सवार उसके आने का इंतजार करने लगे।

८काफी देर बाद भी पता न चलने पर जाते हुए वाहन चालकों को रोककर पूछा तो हादसे का पता चला। ऐसे में वह वापस गए तो बाइक के साथ युवक जल रहा था। साथियों ने घटना से मृतक के घर अवगत कराया। इससे उसके स्वजन फोन पर ही चीखने-चिल्लाने लगे। road accident

 

बाइक सवार युवक को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पीछे से जा रहे ट्रक ने धक्का मारा। इससे बाइक घिसटी और आग लग गई जिसमें वह जिंदा जल गया। युवक के स्वजन को सूचना दे दी गई है। ट्रक भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा। road accident

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें