• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, May 20, 2025
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home प्रदेश बिहार

श्रीहरिमंदिर पटना साहिब में पीएम मोदी ने बनाई खीर, बेलीं रोटियां

पटना साहिब में मत्था टेकने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी

BNPNEWS by BNPNEWS
May 13, 2024
in बिहार
Reading Time: 1 min read
0
श्रीहरिमंदिर पटना साहिब में पीएम मोदी ने बनाई खीर, बेलीं रोटियां

श्रीहरिमंदिर पटना साहिब में पीएम मोदी ने बनाई खीर, बेलीं रोटियां

1.2k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK । Sri Hari Mandir Patna Sahib स्वयं को देश का प्रधान सेवक कहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मई को गुरु दरबार में एक आम सेवक के रूप में सेवा दे रहे थे। तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब। कानों में भक्ति रस घोलता वाहे गुरु, वाहे गुरु…का संगीत तो गुरु की रसोई में रोटी बेल रहे मोदी। अविस्मरणीय पल। सभी की निगाहें उन पर टिकी हुईं। संस्कृति, परंपरा और आस्था का समर्पण भाव।

आमजन की तरह कतार में खड़े होकर स्वयं रसीद कटाते प्रधानमंत्री

Sri Hari Mandir Patna Sahib सुरक्षा के लाख प्रोटोकाल हों, पर यहां आम और विशेष की दूरियां मिट चुकी थीं। सो, कहीं लंगर में सेवा देते तो कहीं आमजन की तरह कतार में खड़े होकर स्वयं रसीद कटाते प्रधानमंत्री। महत्वपूर्ण यह भी है कि बिहार के तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब में पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री ने मत्था टेका, वहां सेवा दी।

13 मई को वह यहां आने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए

 

वह 2017 में भी प्रकाश पर्व के अवसर पर पटना आए थे, पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा कारणों से वहां जाने का कार्यक्रम नहीं बन सका था। पर 13 मई को वह यहां आने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए। सुबह के 9.33 बजे वह गुरु दरबार में पहुंचे। बच्चों व संगतों ने जयकारे लगाए। Sri Hari Mandir Patna Sahib

मेरी पगड़ी भी तेरी तरह

मोदी ने बच्चों से हाथ मिलाया। उनके साथ मस्ती भी की। कहा-देखो तुम्हारे ही रंग की पगड़ी मैंने भी बांधी है। बच्चे खिलखिला रहे थे। झक सफेद कुर्ता-पायजामा, काली बंडी और माथे पर केसरिया पगड़ी। मोदी इसी पोशाक में थे। वह प्रसाद घर पहुंचे। पांच सौ रुपये की रसीद कटा कड़ाह प्रसाद लिया। Sri Hari Mandir Patna Sahib

 

यूपीआइ से एक हजार रुपये दान में दिए। फिर दरबार साहिब में रुमाला व कड़ाह प्रसाद चढ़ाकर मत्था टेक गुरुघर का आशीष लिया। जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह व अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी भाई दिलीप सिंह ने यहां उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री के दरबार साहिब में आने के समय रागी जत्था भाई कविंदर सिंह के कीर्तन से संगत निहाल हो रही थी, तुम हो सब राजन के राजा…।

यहां कुछ देर कीर्तन में शामिल होने के बाद मोदी ने दरबार साहिब की परिक्रमा की। बाहर निकले तो देश की उन्नति की कामना के साथ चल रहे अखंड पाठ में शामिल हो गए। फिर चंवर साहिब की सेवा की।

सेवा ही धर्म

गुरु के दरबार में सेवा का ही पाठ पढ़ा जाता है। मोदी यहां पूर्ण समर्पण भाव से सेवादार की भूमिका में थे। वह लंगर हाल पहुंचे। यहां दाल व खीर बनाने में सहयोग किया। इसके बाद बाल्टी में खीर लेकर पंगत की ओर निकल पड़े। संगतों को खीर परोसी। इतने भर से जैसे उन्हें पूर्ण संतुष्टि नहीं मिली हो। जहां महिलाएं परसादा (प्रसाद) बना रही थीं, वहां पहुंचे। सब कुछ स्वाभाविक। हर कोई अपने काम में जुटा था।

Sri Hari Mandir Patna Sahib

प्रधानमंत्री ने स्वयं को भी उसमें शामिल कर एक श्रद्धालु की संख्या भर बढ़ा दी। वहां आटे के तीन पेड़े बनाकर रोटियां बेली। फिर तवे पर चढ़ाकर परसादा बनाया। चल पड़े लंगर में परोसने। जो बोले सो निहाल…सत श्री अकाल…।

गुरु का दरबार जयकारे से गूंज रहा था। लंगर सेवा के बाद उन्होंने कड़ाह प्रसाद ग्रहण किया। जन्म स्थान के निशान साहिब में मत्था टेक परिक्रमा की। लौटने के क्रम में पीएम ने संगतों का अभिवादन स्वीकार किया।

 

पीएम बोले, गुरु महाराज के जन्मस्थली में पहली बार टेका मत्था प्रबंधक समिति के अध्यक्ष से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि दशमेश गुरु महाराज की जन्मस्थली पर मत्था टेक आशीष लेने से आत्मसंतुष्टि मिली है। मैंने पहली बार दसवें गुरु की जन्मस्थली में मत्था टेक आशीष लिया है।

प्रबंधक समिति के अध्यक्ष व महासचिव ने श्री गुरु गोविंद सिंह के 2025 में आयोजित होने वाले गुरु महाराज के प्रकाशपर्व में शामिल होने का न्योता भी दिया।
तख्त साहिब पहुंचने व प्रस्थान के समय अशोक राजपथ से लेकर कंगन घाट तक बैरेकेडिग के पीछे खड़े लोग प्रधानमंत्री का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे थे। चारों ओर हर हर मोदी घर घर मोदी, जय श्रीराम, जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे लग रहे थे।

The Review

Sri Hari Mandir Patna Sahib

स्वयं को देश का प्रधान सेवक कहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 मई को गुरु दरबार में एक आम सेवक के रूप में सेवा दे रहे थे।

Related

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Nitish Kumar
बिहार

समझिए आईएनडीआइए खत्म ही हो गया : नीतीश

NITISH KUMAR
बिहार

नीतीश कुमार सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा

Suvidha Express
बिहार

सुविधा एक्सप्रेस में पटना से मुंबई का किराया नौ हजार के पार

Next Post
कोरोना की लहर खत्‍म होते ही लागू करेंगे CAA, टीएमसी फैला रही है अफवाहें : अमित शाह

गुलाम जम्मू-कश्मीर भारत का और हम उसे लेकर रहेंगे : शाह

INDIA

आईएनडीआईए की सरकार बनी तो बाहर से देंगे समर्थन : ममता

CAA

300 शरणार्थियों को मिली भारतीय नागरिकता

Discussion about this post

Recommended

US President Joe Biden

इजरायल पर हमास के हमले की वजह भारत-यूरोप आर्थिक गलियारा : बाइडन

रामभक्तों पर गोली चलाने वाली सपा को देना है जवाब : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

रामभक्तों पर गोली चलाने वाली सपा को देना है जवाब : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

3 years ago
Sambhal incident

संभल जा रहे सपा के चार सांसदों को यूपी की सीमा से दिल्ली लौटाया

6 months ago
Karthikai Deepam

Watch Video : काशी में मनाया गया कार्तिकई दीपम, हजारों दीपों से जगमग हुआ तमिल संगमम्

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

हार्ट अटैक आए तो सीपीआर देकर तीन मिनट में बचा सकते जान

ललित चक्र के ग्रीष्मोत्सव में व‍िवि‍ध सांस्‍कृति‍क कार्यक्रमों की प्रस्‍तुत‍ि

योगी आदित्यनाथ के जन्‍मोत्‍सव को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की तैयारी

शिवम क्‍लब के रक्‍तदान श‍िवि‍र में 56 रक्‍तवीर पहुंचे

Trending

Geeta Samota
राष्ट्रीय

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

by BNPNEWS
May 20, 2025
0

BNP NEWS DESK। Geeta Samota सीआइएसएफ की सब इंस्पेक्टर गीता समोता ने 'एवरेस्ट फतह' कर इतिहास रच...

Geeta Samota

गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास

May 20, 2025
Sharmila Tagore, Simi Grewal

कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

May 20, 2025
Jayant Narlikar

प्रसिद्ध खगोल विज्ञानी जयंत नार्लीकर का 86 वर्ष की आयु में पुणे में निधन

May 20, 2025
open chess tournament

महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल व पुरुष में प्रयागराज के रवि चोपड़ा चैंपियन बने

May 19, 2025

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास
  • गीता समोता ने ‘एवरेस्ट फतह’ कर रचा इतिहास
  • कान में सत्यजीत रे की ‘अरण्येर दिन रात्रि’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं शर्मिला टैगोर, सिमी ग्रेवाल

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?