बहन की हत्या कर कमरे में दबाया शव

SHARE:

murder in mainpuri

BNP NEWS DESK। honor killing गमी की होली करने घर आई बहन रानी की भाई रामू ने गला दबाकर हत्या कर दी। फिर कमरे में ही चार फीट गहरा गड्ढा खोदकर उसका शव दबा दिया। किसी को कोई शक ना हो, इसके लिए उस कमरे में फर्श डाल दिया। 20 दिन बाद हत्यारोपित रामू की निशानदेही पर फर्श और गड्ढा खोदा गया जिसके बाद रानी का शव बरामद हो गया।

बहन शराब पीकर घूमती थी

honor killing  बहन द्वारा आटो के लिए दिये गए 51 हजार रुपये का तकादा करने पर हत्या की बात सामने आई है।  हत्यारोपित रामू का कहना है कि बहन शराब पीकर घूमती थी। आए दिन विवाद करती थी। इसको लेकर लोग ताने मारते थे, जिससे बेइज्जती हो रही थी, इसलिए मार दिया।

सुबह से रानी का कोई पता नहीं चला

बरेली में सुभाषनगर के सनैया धनसिंह निवासी तेजराम की बेटी रानी की 20 वर्ष पूर्व उत्तराखंड के रुद्रपुर स्थित शिवनगर के अलकेश से शादी हुई थी। रानी की एक 18 वर्षीय बेटी व दो बेटे हैं।
बीते साल रानी की मां सुशीला की मृत्यु हुई थी। लिहाजा, गमी की होली के लिए वह 15 मार्च को ही मायके आ गई थीं। रामू के ठीक बगल में उनके बड़े भाई लाखन का मकान है। रात 11 बजे तक रानी भाई लाखन के घर रहीं। इसके बाद रामू के घर चलीं गईं। रामू घर पर अकेला ही था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। अगले दिन सुबह से रानी का कोई पता नहीं चला।

काफी दिन बीत गए। रानी का मोबाइल नंबर भी बंद जाता रहा। जिसके बाद 27 मार्च को पति अलकेश ने सुभाषनगर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। सभी रानी की तलाश में जुटे थे। इस बीच रामू बेफिक्र दिखा। उसने कमरे में फर्श भी डाल लिया।

गड्ढ़ा भी खोद लो, बहन का शव इसी में दबाया है

तभी उस पर शक गहराया। बुधवार को सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार राय पूछताछ के बाद संदेह के आधार पर फोर्स संग रामू को उसके घर लेकर पहुंचे। फर्श खोदा ही गया था कि रामू ने बता दिया कि गड्ढ़ा भी खोद लो, बहन का शव इसी में दबाया है।
गड्ढा खोदने पर रानी का शव बरामद हुआ। उसी में से रानी का मोबाइल, चप्पल, चूड़ियां, सिंगार का सामान भी बरामद किया गया। तत्काल ही फोरेंसिक टीम व सीओ पंकज श्रीवास्तव पहुंचे।

शव बरामदगी होते ही पुलिस ने आरोपित रामू को गिरफ्तार कर लिया। रामू साल 2018 में सराय तल्फी में हुए लता चौहान हत्याकांड में भी जेल जा चुका है। उसका साथी मोनू यादव व यशपाल भी इसी मामले में जेल गए। इसी दौरान उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। 2019 में वह जमानत पर बाहर आया था। आरोपित ने गला दबाकर बहन की हत्या की बात स्वीकारी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें