लखनऊ-पटना वंदे भारत का टर्मिनल बदला, अब चलेगी गोमतीनगर से

SHARE:

Lucknow-Patna Vande Bharat

BNP NEWS DESK।  Lucknow-Patna Vande Bharat लखनऊ से पटना के बीच 12 मार्च से शुरू हो रही वंदे भारत एक्सप्रेस का टर्मिनल बदल गया है। अब यह ट्रेन चारबाग की जगह विश्वस्तरीय गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी। इसके संचालन दिवस में भी बदलाव हो गया है।

Lucknow-Patna Vande Bharat  यह ट्रेन अब सप्ताह में बुधवार की जगह शुक्रवार को छोड़कर शेष सभी छह दिन चलेगी। गोमतीनगर स्टेशन आने पर इस ट्रेन के समय में 15 मिनट की बचत भी होगी।

इसी तरह देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस भी 12 मार्च से शुरू हो रही है। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से चलेगी। रेलवे बोर्ड ने शनिवार देर शाम दोनों ही ट्रेनों की नोटिफिकेशन जारी कर दी।

वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सुबह 6:05 बजे रवाना होगी

ट्रेन नंबर 22345 वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से सुबह 6:05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 6:45 बजे आरा, 7:20 बजे बक्सर, 8:35 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 9:20 बजे वाराणसी, दोपहर 12:15 बजे अयोध्या धाम और दोपहर 2:30 बजे गोमतीनगर स्टेशन पहुंचेगी।

इस तरह ट्रेन अब 8:40 के स्थान पर 8:25 घंटे में ही पटना से लखनऊ पहुंचाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22346 वंदे भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से दोपहर 3:20 बजे चलकर शाम 5:15 बजे अयोध्या धाम, रात आठ बजे वाराणसी, 8:55 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 10:13 बजे अक्सर, 10:48 बजे आरा और रात 11:45 बजे पटना पहुंचेगी।

ऐसे दौड़ेगी देहरादून वंदे भारत 

ट्रेन नंबर 22547 वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को छोड़कर सप्ताह के शेष छह दिन सुबह 5:15 बजे लखनऊ जंक्शन से छूटेगी। यह ट्रेन 8:33 बजे बरेली, 9:52 बजे मुरादाबाद, दोपहर 12:10 बजे हरिद्वार होकर 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी।

 

वापसी में ट्रेन 22548 वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 2:25 बजे चलकर हरिद्वार 3:26 बजे, मुरादाबाद शाम 5:40 बजे, बरेली 7:03 बजे होते हुए लखनऊ जंक्शन रात 10:40 बजे पहुंचेगी।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather