• Contact
  • Home
  • Privacy Policy
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
Bharat News Post
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध
No Result
View All Result
Bharat News Post
No Result
View All Result
Home विशेष

मोदी ने घोषित किए गगनयान मिशन पर जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम

अंतरिक्ष में देश के पहले मानव मिशन को साल के अंत तक

BNPNEWS by BNPNEWS
February 27, 2024
in विशेष
Reading Time: 1 min read
0
Gaganyaan Mission

मोदी ने घोषित किए गगनयान मिशन पर जाने वाले चार अंतरिक्ष यात्रियों के नाम

939
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare to Whatsapp

BNP NEWS DESK। Gaganyaan Mission अंतरिक्ष में देश के पहले मानव मिशन गगनयान पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के नाम मंगलवार को सामने आ गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) में आयोजित समारोह के दौरान इनके नामों की घोषणा की।

Gaganyaan Mission इनमें ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। वर्तमान में ये सभी गगनयान मिशन के लिए कठोर प्रशिक्षण ले रहे हैं। अंतरिक्ष में इस मानव मिशन को इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में लांच करने की तैयारी है।

40 सालों के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है

अंतरिक्ष में जाने वाले इन चारों यात्रियों से रूबरू कराते हुए मोदी ने कहा कि ये सिर्फ चार नाम और चार व्यक्ति नहीं हैं बल्कि ये 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं और सपनों को अंतरिक्ष में ले जाने वाली चार शक्तियां हैं। उन्होंने इस मिशन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि 40 सालों के बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में जाने वाला है। मोदी ने कहा- ” लेकिन इस बार समय भी हमारा होगा, काउंटडाउन भी, यहां तक कि राकेट भी हमारा ही होगा।” Gaganyaan Mission

हम सभी एक और ऐतिहासिक सफर के साक्षी बनने जा रहे हैं

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बनने की भारत की उपलब्धि का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आज शिवशक्ति प्वाइंट पूरी दुनिया को भारतीय सामर्थ्य से परिचित करा रहा है। अब विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर में हम सभी एक और ऐतिहासिक सफर के साक्षी बनने जा रहे हैं। Gaganyaan Mission

उन्होंने कहा कि 2035 तक अंतरिक्ष में भारत का अपना स्टेशन होगा। पीएम ने कहा कि गगनयान में इस्तेमाल होने वाले अधिकांश उपकरण मेड इन इंडिया है और यह अंतरिक्ष अनुसंधान में देश की आत्मनिर्भरता को रेखांकित करता है। यह भी एक बड़ा संयोग है कि जब भारत दुनिया की प्रथम तीन आर्थिक शक्तियों में शामिल होने की ओर अग्रसर है तो ऐसे में गगनयान मिशन भी भारत के स्पेस सेंटर को एक नई ऊंचाई देने को तैयार है।

भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था अगले 10 वर्षों में पांच गुना बढ़ जाएगी

 

उन्होंने इसरो टीम से कहा-“आप सभी भविष्य की संभावनाओं के नए द्वार खोल रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अनुमान है कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था अगले 10 वर्षों में पांच गुना बढ़ जाएगी और 44 अरब डालर तक पहुंच जाएगी।

पीएम ने कहा कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में वैश्विक वाणिज्यिक केंद्र बन रहा है और आने वाले दिनों में वह एक बार फिर चंद्रमा पर जाएगा, वहां से नमूने लेगा। उन्होंने कहा- “इस अमृतकाल में एक भारतीय अंतरिक्ष यात्री भारतीय राकेट से चंद्रमा पर उतरेगा।”

अमृतकाल की पीढ़ी के प्रतिनिधि

पीएम ने अंतरिक्ष यात्रियों की प्रशिक्षण के प्रति समर्पण की सराहना की, जिसमें योग का अभ्यास भी शामिल था। उन्होंने कहा कि आप भारत का विश्वास, शौर्य और साहस हैं। देश की शुभकामनाएं आपके साथ हैं। आप अमृतकाल की पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं जोकि चुनौतियों को चुनौती देने का जज्बा रखते हैं।

इससे पहले, मोदी ने वीएसएससी की अपनी यात्रा के दौरान इसरो की लगभग 1,800 करोड़ रुपये की तीन प्रमुख अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में एसएलवी एकीकरण सुविधा (पीआइएफ), महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन काम्प्लेक्स में नई सेमी-क्रायोजेनिक्स इंटीग्रेटेड इंजन और स्टेज टेस्ट सुविधा और वीएसएससी तिरुअनंतपुरम में ट्राइसोनिक विंड टनल शामिल हैं।

ये है गगनयान मिशन

गगनयान मिशन का लक्ष्य तीन दिवसीय अंतरिक्ष मिशन के तहत यात्रियों को 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी की निचली कक्षा में भेजना और फिर उनकी सुरक्षित वापसी है। क्रू माड्यूल के अंदर बैठकर ही ये अंतरिक्ष यात्री धरती के चारों तरफ निचली कक्षा में चक्कर लगाएंगे।

100 में से चार पायलट का चयन

100 पायलटों में से चुने गए इन चार पायलटों यानी अंतरिक्ष यात्रियों की कड़ी ट्रेनिंग चल रही है। इसकी वजह भी है कि मिशन कठिन है। जमीन से करीब 400 किलोमीटर ऊंचाई पर इनको क्रू माड्यूल यानी एक तरह के कैप्सूल में रहना हैं। जब मिशन पूरा हो जाएगा तो इन्हें इस माड्यूल को समुद्र में सुरक्षित उतारना है। यदि कोई दिक्कत आती भी है तो इसमें एक पैराशूट भी लगा है ताकि अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित जमीन पर आ सके।

पीएम ने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में महिलाओं की अहम भूमिका पर जोर दिया

इस अवसर प्रधानमंत्री ने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि चाहे चंद्रयान हो या गगनयान, महिला वैज्ञानिकों के बिना ऐसी किसी भी परियोजना की कल्पना नहीं की जा सकती है।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में देश ने लगभग 400 उपग्रह लांच किए

 

उन्होंने कहा कि इसरो में 500 से अधिक महिलाएं नेतृत्व की स्थिति में हैं। उन्होंने पिछले 10 वर्षों में अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की तुलना 2014 से पहले के दस सालों से करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में देश ने लगभग 400 उपग्रह लांच किए, जबकि उससे पहले केवल 33 उपग्रह लांच किए गए थे।

The Review

Gaganyaan Mission

अंतरिक्ष में देश के पहले मानव मिशन गगनयान पर जाने वाले अंतरिक्ष यात्रियों के नाम मंगलवार को सामने आ गए।

BNPNEWS

BNPNEWS

Related Posts

Sindhi Diaspora
विशेष

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

July 6, 2026
Teejan Bai
विशेष

पंडवानी गायिका डा. तीजन बाई का निधन

July 5, 2026
Battery Management App
विशेष

ई-रिक्शा रोकने वाले तीन चीनी एप सरकार ने एप स्टोर से हटवाए

July 5, 2026
Next Post
Khwaja Dargah

अब ख्वाजा की दरगाह के स्थान पर हिंदू मंदिर होने का दावा, सर्वे की मांग

Dharmanath Mishra

पं. धर्मनाथ मिश्र को मिलेगा केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Akhilesh Yadav

खनन घोटाले में अखिलेश यादव को सीबीआई ने किया तलब

Discussion about this post

Recommended

ROTARY ANTARASTRIY MANDAL

रोटरी क्लब वाराणसी सेंट्रल को मिले 25 मण्डलीय पुरस्कार

Srikasi Natkottai

शिव के प्रति श्रद्धा व सेवा का प्रतिरूप होगी नाटकोट्टई धर्मशाला : निर्मला सीतारमण

bharat vikaas parishad

विवेकानंद के जन्मदिवस पर नि‍काली बाइक रैली

Shinzo Abe

Shinzo Abe के हमलावर ने कबूली हमले की वजह, इस बंदूक से दागी गोली

4 years ago

Categories

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद

Topics

kashi to jammu
No Result
View All Result

Highlights

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

रक्तांचल सीजन 3 के वसीम व विजय ने वाराणसी की रौनक को करीब से जिया

25,445 करोड़ रुपये की लागत से 89 किमी लंबा बनेगा एलिवेटेड कॉरिडोर

नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के नाम पर फ्राड कर रहे 20 ट्रेनर गिरफ्तार

सिंधी डायस्पोरा: पूरे विश्व मे फैले हुए लोग, पर डीएनए एक

Trending

Municipal council
वाराणसी

22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद

by BNPNEWS
July 21, 2026
0

BNP NEWS DESK। Municipal council वाराणसी नगर निगम द्वारा मछली एवं मीट विक्रेताओं को शहर से बाहर...

smart pilot project

25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं

July 21, 2026
Cockroach Janata Party

काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

July 21, 2026
Ganga water level

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर आरती का स्थान बदला

July 17, 2026
ISKCON Varanasi

इस्कॉन में जगन्नाथ महोत्सव में भक्‍तों की उमड़ी भीड़

July 17, 2026

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc.

Follow us on social media:

Recent News

  • 22 जुलाई को 15 मंडियों में मीट- मछली की दुकानें रहेंगी बंद
  • 25 वार्डों में चार घंटे में दूर होंगी 14 बुनियादी समस्याएं
  • काकरोच जनता पार्टी का पहली बार सरकार से संवाद

Category

  • -वाराणसी
  • GUJRAT
  • hariyana
  • karnatak
  • keral
  • News
  • Rajsthan
  • Uncategorized
  • uttrakhand
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्‍य
  • अपराध
  • अर्थ जगत
  • ओडिशा
  • खेल
  • जनता की आवाज
  • जम्मू कश्मीर
  • टेकज्ञान
  • दिल्‍ली
  • धर्म
  • पंजाब
  • पर्यटन
  • पश्चिम बंगाल
  • प्रदेश
  • बात अपनी
  • बिहार
  • मध्‍य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौसम रिपोर्ट
  • यूपी
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार
  • वाराणसी
  • विशेष
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • हेल्‍थ
  • हैदराबाद
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • प्रदेश
    • यूपी
    • दिल्‍ली
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • अन्‍य
  • राजनीति
  • विशेष
    • टेकज्ञान
    • धर्म
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • शिक्षा
    • हेल्‍थ
  • खेल
  • अर्थ जगत
  • बात अपनी
  • अपराध

© 2021 Bharat News Post- All rights belong to their respective owners.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?