गोवा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का नायाब उदाहरण : मोदी

SHARE:

developed goa 2047

BNP NEWS DESK। developed goa 2047 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गोवा क्षेत्रफल और जनसंख्या के मामले में भले ही छोटा है लेकिन यह सामाजिक विविधता में बेहद समृद्ध है और यह ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का एक नायाब उदाहरण है।
‘विकसित भारत, विकसित गोवा 2047’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा का मूल का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास।

यहां विभिन्न समुदायों और धर्मों के लोग आपस में मिल-जुलकर एक साथ रहते हैं

 

उन्होंने कहा कि सामाजिक विविधता के लिहाज से गोवा बहुत समृद्ध है। यहां विभिन्न समुदायों और धर्मों के लोग आपस में मिल-जुलकर एक साथ रहते हैं। वे पीढ़ियों से एक साथ रहते आए हैं। इसलिए जब गोवा के ये लोग भाजपा को बार-बार चुनते हैं तो इसका संदेश पूरे देश में जाता है।
developed goa 2047 भाजपा का लक्ष्य ही देश का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने राज्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं में से कई में गोवा ने 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जब संपूर्ण लक्ष्य प्राप्त होता है तो मतभेद समाप्त हो जाते हैं और इसका लाभ सभी तक पहुंचता है।

मोदी ने देश में सड़कों, रेलवे और हवाई अड्डों के तेजी से हो रहे विकास पर प्रकाश डाला

मोदी ने कहा कि कुछ पार्टियां हमेशा झूठ और डर फैलाने की राजनीति करती आई हैं, लेकिन गोवा ने ऐसी पार्टियों को बार-बार करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यहां का ऐतिहासिक लोहिया मैदान इस बात का सुबूत है कि जब देश के लिए कुछ करने की बात आती है, तो गोवा के लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। इस दौरान मोदी ने देश में सड़कों, रेलवे और हवाई अड्डों के तेजी से हो रहे विकास पर प्रकाश डाला। developed goa 2047

कहा-डबल इंजन सरकार गरीबों के कल्याण के लिए बड़ी योजनाएं चलाने के साथ-साथ बुनियादी ढांचे में रिकार्ड निवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि इस साल के बजट में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 11 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि 10 साल पहले यह राशि दो लाख करोड़ रुपये से भी कम थी। मोदी ने भारत को एक समग्र पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के सरकार के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में हर प्रकार का पर्यटन एक ही वीजा पर उपलब्ध है। पिछली सरकारों के पास पर्यटन स्थलों, तटीय क्षेत्रों और द्वीपों के विकास के लिए दूरदर्शिता का अभाव था।

इससे पहले पीएम ने गोवा में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान गोवा के स्थायी परिसर का उद्घाटन किया और राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान का नया परिसर भी राष्ट्र को समर्पित किया। जलक्रीडा संस्थान जनता और सशस्त्र बलों दोनों के लिए जलक्रीड़ा और जल बचाव गतिविधियों के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 28 विशेष पाठ्यक्रम शुरू करेगा।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें