काशी से 55 वैदिक ब्राह्मणों का दल अयोध्या रवाना

SHARE:

  pran pratishtha

BNP NEWS DESK।   pran pratishtha श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान में देशभर से विद्वान ब्राह्मण और धर्माचार्यों को आमंत्रित किया गया है। इसका नेतृत्व काशी के पं. आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ करेंगे। वह छह ब्राह्मणों के साथ रविवार को अयोध्या पहुंच गए। इसके बाद ब्राह्मणों का दूसरा दल सोमवार को सुबह शुभ मुहूर्त में 11:40 बजे अयोध्या के लिए प्रस्थान किया।

pran pratishtha  संघ विचार परिवार की तरफ से मछोदरी से ब्राह्मणों के जाने की व्यवस्था की गई थी। सभी वैदिक ब्राह्मण दो बसों से सड़क मार्ग से अयोध्या रवाना हुए। ब्राह्मणों में कृष्ण यजुर्वेद, ऋग्वेद, सामवेद, शुक्ल यजुर्वेद और कर्मकांड के विद्वान शामिल हैं। इसमें सर्वाधिक संख्या शुक्ल यजुर्वेद के विद्वानों की है।

वैदिक विज्ञानों में पूरे महाराष्ट्र से आए राजेश रानाडे भी शामिल थे। साथ ही सबसे कम उम्र 24 वर्ष के कृष्ण यजुर्वेद विद्वान वेदमूर्ति वेंकटेश भी शामिल रहे। ब्राह्मणों को विदा करने में विश्व हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष कन्हैया सिंह, श्री काशी महाराष्ट्र सेवा समिति के पदाधिकारी संतोष सोलापुर कर अनंत राम बक्शी, डॉक्टर माधव जनार्दन रटाते आदि शामिल रहे।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather