शीतलहर से ठिठुरा प्रदेश, वाराणसी में 8.4 डिग्री सेल्सियस

SHARE:

cold wave

BNP NEWS DESK। cold wave शीतलहर ने प्रदेश में प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गलन बढ़ती जा रही है। सर्द हवा लगातार कंपकंपी बढ़ा रही है। बीते 24 घंटे में मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में पारा तीन, मेरठ में 3.4, शाहजहांपुर में 3.9 डिग्री रहा।

cold wave  आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, बुलंदशहर, गोरखपुर, कन्नौज, मैनपुरी भी बेहद सर्द जिलों में शामिल रहे, जहां न्यूनतम तापमान चार से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दूसरी ओर, कोहरे के चलते रेल, सड़क व हवाई यातायात की राह टेढ़ी साबित हो रही है। कई ट्रेनें निरस्त या विलंबित रहीं तो कई उड़ानों को भी रद करना पड़ा।

इस बीच मौसम विभाग ने रविवार को पूरे में प्रदेश में घने कोहरे और कई जिलों में शीतलहर बढ़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञानी मुहम्मद दानिश ने बताया कि 14, 15, 16 और 17 जनवरी को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में जबरदस्त शीतलहर का असर देखने को मिला। अगले चार-पांच दिनों तक सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। cold wave

मौसम विज्ञानियों की मानें तो सर्दी अभी और बढ़ेगी। तापमान गिरता जाएगा। मुश्किल और बढ़ने वाली है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज की गई है। हिमालय की तरफ से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवाएं शरीर में ठिठुरन बढ़ा रही हैं। cold wave

रविवार से तापमान सात डिग्री होने की संभावना

शुक्रवार को रात से ही घना कोहरा छाया रहा, गलन भी बढ़ गई। शनिवार को सुबह तक विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रिकार्ड की गई। दिन में अच्छी धूप खिलने के बावजूद भी लोगों को घर के अंदर हीटर और ब्लोअर का सहारा लेना पड़ा। कोहरे की चादर और घना होने की संभावना है। सुबह 9 बजे तक तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा। रविवार से तापमान सात डिग्री होने की संभावना जताई जा रही है। बीएचयू के भू-भौतिकी विभाग के पूर्व प्रोफेसर व मौसम विज्ञानी सुरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि अगले तीन दिनों में गलन और बढ़ेगी। पारा और नीचे आएगा।

 

वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में शनिवार की सुबह कोहरे की चादर में लिपटी रही। आगरा में भी सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। शीत लहर की वजह से धूप निकलने के बाद भी गलन अधिक रही। दोपहर में बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी चलती रही। मेरठ और आसपास के जिलों में भी यही हाल रहा। गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों में शीतलहर चलने के साथ ही कोहरा छाया रहा। इस साल पहली बार तापमान पांच डिग्री से नीचे पहुंच गया। शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान लुढ़क रहा है। यहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। घने कोहरे से भी जनजीवन प्रभावित रहा।

कोहरे के आगे मुश्किल रेल और हवाई यात्रा

वाराणसी में कोहरे की वजह से चार विमान विलंबित और चार विमान रद रहे। प्रयागराज में भुवनेश्वर की उड़ान ढा़ई घंटा, मुंबई की उड़ान दो घंटे विलंबित रही जबकि देहरादून की उड़ान रद रही। उधर रेल यात्रा भी कोहरे के चलते प्रभावित है। प्रयागराज-दिल्ली रूट पर आठ घंटे की यात्रा 20 से 22 घंटे में बदल गई। प्रयागराज एक्सप्रेस को सुबह सात बजे प्रयागराज आना था लेकिनशाम छह बजे पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस भी सुबह 6.20 की जगह 11 घंटे देरी से शाम 5.19 बजे प्रयागराज पहुंची।

वंदे भारत भी सवा छह घंटे की देरी से शाम 6.20 बजे प्रयागराज पहुंची। इसे दोपहर में 12 बजे प्रयागराज आना था। वाराणसी में महानगरी एक्सप्रेस चार घंटे, वंदे भारत तीन घंटे, मरुधर एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, विभूति एक्सप्रेस चार घंटे, सद्भावना एक्सप्रेस ढाई घंटे, स्वतंत्रता सेनानी 13 घंटे, तिनसुकिया एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस आठ घंटे, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस चार घंटे, साबरमती एक्सप्रेस छह घंटे, पवन एक्सप्रेस तीन घंटे विलंबित रहीं।

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather