प्रयागराज में इस बार 52 दिन का माघ मेला

SHARE:

Magh Mela 2024

BNP NEWS DESK। Magh Mela 2024 वर्ष 2024 में माघ मेला पुरुषोत्तम माह के कारण 52 तक दिनों चलेगा। पौष पूर्णिमा 25 जनवरी से माघ मास प्रारंभ होगा तो 25 फरवरी को माघी पूर्णिमा होगी। नौ फरवरी को मौनी अमावस्या, 14 फरवरी को वसंत पंचमी और आठ मार्च को महाशिवरात्रि होगी। मकर संक्रांति का स्नान 15 जनवरी को होगा।

Magh Mela 2024 वैसे कल्पवासी तो एक माह तक ही रहेंगे मगर माघ मेला 15 जनवरी से प्रारंभ होकर आठ मार्च तक चलेगा। महाकुंभ के ट्रायल के रूप में देखे जा रहे इस माघ मेला में कई सुविधाएं बढ़ाई भी जाएंगी।
मेला प्राधिकरण ने संत-महात्माओं से चर्चा कर माघ मेला के स्नान तिथियों की घोषणा कर दी है। इन्हीं तिथियों के हिसाब से माघ मेला की तैयारी हो रही है। इस बार मेला 800 हेक्टेयर में बसाया जाएगा। पिछली बार 700 हेक्टेयर में बसा था। आठ पांटून पुल बनाए जाएंगे। चकर्ड प्लेटों की सड़कें भी बढ़ाई जाएंगी। स्नान घाटों की तादाद तथा क्षेत्रफल भी बढ़ाया जाएगा।

मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग

आचार्य देवेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि इस बार मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस तिथि पर त्रिवेणी में स्नान करने से धन व वैभव का लाभ होने की उम्मीद रहती है। मौनी अमावस्या पर चार ग्रहों सूर्य, चंद्र, मंगल व बुध एक साथ मकर राशि में होंगे।

तैयारियां जल्द ही रफ्तार पकड़ेंगी

मंडलायुक्त प्रयागराज, विजय विश्वास पंत ने बताया कि माघ मेला की तैयारियां जल्द ही रफ्तार पकड़ेंगी। विभिन्न विभागों के अधिकारियों के निर्देश जारी किए जाएंगे। गुणवत्ता के साथ समय पर काम पूरा हो, इसके लिए मानीटरिंग भी कराई जाएगी।

माघ मेला के स्नान पर्व

– 15 जनवरी – मकर संक्रांति
– 25 जनवरी – पौष पूर्णिमा
– नौ फरवरी – मौनी अमावस्या
– 14 फरवरी – वसंत पंचमी
– 24 फरवरी – माघी पूर्णिमा
– आठ मार्च – महाशिवरात्रि

BNPNEWS
Author: BNPNEWS

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather